अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले आज भी देशवासियों के लिए हैं प्रेरणास्रोत

खबर शेयर करें -

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले आज भी देशवासियों के लिए हैं प्रेरणास्रोत

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

अटल बिहारी वाजपेयी ने दी राष्ट्र निर्माण में नई दिशा

सीएम ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

यह भी पढ़ें -  कांवड़ियों के भेष में बदमाशों ने अलग-अलग जगह दिया चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम, अब हुए अरेस्ट

देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं अटल बिहारी वाजपेयी के विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999