बड़ा हादसा!, बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, जिंदा जल गए 12 से ज्यादा लोग Karnataka Bus Accident

खबर शेयर करें -

karnataka-bus-fire-chitradurga-over-12-burnt-alive-in-bus

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के सड़क हादसे में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सभी जिंदा जलकर मर गए। दरअसल हिरियूर तालुका के गोरलट्टू इलाके में एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इससे यात्री जो बस में सवार थे अंदर ही फंस गए।

bus accident

बड़ा हादसा!, बस और ट्रक में जोरदार टक्कर Karnataka Bus Accident

दरअसल पुलिस की माने तो ये हादसा बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को हुआ, करीब 12 बजे के आसपास। यहां निजी स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकार्णा जा रही थी। इसी दौरान ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक का कुछ हिस्सा जल भी गया। बस की बात करें तो बस में भी आग लग गई। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 32 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें -  वर्ल्ड कप छोड़कर आए!, क्रिकेटर Rinku Singh ने पिता की अर्थी को दिया कंधा
bus accident

Karnataka Bus Accident में जिंदा जल गए 12 से ज्यादा लोग

टक्कर के बाद आग तेजी से फैल गई। जिससे यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। जिससे अंदर ही जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़- धारचूला की दार्मा वैली में फटा बादल, इलाके में अफरातफरी का माहौल
bus accident

बस कंडक्टर ने हादसे के बारे में क्या बताया?

बस कंडक्टर मोहम्मद सलीम ने कहा, “मैं उस समय सो रहा था अचानक आवाज आई और खिड़की का शीशा टूट गया और मैं बस से बाहर गिर गया, मुझे इतना ही याद है इसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं कुछ लोग मुझे अस्पताल लेकर आ गए, मेरे हाथों और पैर में चोट लगी है।”

क्यों हुआ हादसा?

बताते चलें कि जो इस हादसे( Bus Accident) में घायल हुए है उन्हें तुरंत ही चित्रदुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया। दो कि हालत गंभीर है। उन्हें बेंगलुरु रेफर कर दिया गया। अभी फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि असली कारणों का पता आगे जांच में भी पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -भाजपा सांसद के बेटे को नियम तोड़ते हुए पुलिस पर हनक दिखाना पड़ा भारी, हुई ये कार्रवाई

मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के लिए दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मरने वालों के परिवार को 2 लाख और घायल लोगों को 50,000 रुपए दिए जाने का ऐलान किया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999