आज CM पद की शपथ लेंगे Nitish Kumar, 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

खबर शेयर करें -

nitish-kumar-to-become-bihar-cm-for-10th-time-

बिहार में नई सरकार की गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। आज यानी 20 नवंबर को नीतीश कुमार(Nitish Kumar) बिहार के सीएम (Bihar CM) के तौर पर 10वीं बार शपथ लेंगे। गांधी मैदान में ये शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।

आज CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार के राजनीतिक इतिहास में आज नया अध्याय जुड़ने वाला है। हाल ही में हुए विधान चुनाव में एनडीए ने बहुमत की सरकार बनाई है। जिसके बाद एक बार फिर नीतीश कुमार को एनडीए प्रमुख के तौर पर चुना गया है। आज गांधी मैदान में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट नैनीताल और इस जनपद के जिलाधिकारी ने घोषित किया 26 मार्च को होली का अवकाश……… गौला नदी से खनन निकासी भी 26 मार्च को रहेगी बंद……… इस दिन मनाई जाएगी विधि विधान पूर्वक होली…

पीएम मोदी भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। जिसके चलते सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी, एनएसजी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमों सुरक्षा की व्यवस्था की है। हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए करीब एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!, सभी जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार

साथ ही प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग भी बना दिए गए है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999