काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर, एक घायल

खबर शेयर करें -

काशीपुर सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर

काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर

घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे की है. काशीपुर में स्थित सूर्या फैक्ट्री में अचानक हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाके की सूचना मिलते ही प्रशासन, दमकल और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में गैस सिलिंडर संकट गहराया, 40 हजार से अधिक का बैकलॉग

एक महिला बताई जा रही घायल

फैक्ट्री की एचआर हेड ने एक महिला के गंभीर घायल होने की पुष्टि की है. जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि चश्मदीदों की माने तो वहां मौजूद 10 से 12 लोग जख्मी हैं.

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर

फैक्ट्री की एंट्री पर बैन

बताया जा रहा है फैक्ट्री में मौजूद स्टाफ को छुट्टी देकर बसों से रवाना कर दिया है. फैक्ट्री की भी सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं पुलिस की टीम ने फिलहाल फैक्ट्री में एंट्री बैन कर दी है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कुमाऊं- यहां बड़ी संख्या में तस्करों ने बेश कीमती पेड़ काटकर लगाए ठिकाने,वन विभाग में मची खलबली
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999