Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

खबर शेयर करें -
Gold price today

Gold Price Today: शेयर बाजार में बढ़ती तेजी के बाद सोने की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसी बीच आज यानी गुरुवार 10 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है।

अमेरिका के साथ कई देशों की ट्रेड टील और ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। जबकि बीते दिन इसके भाव 98,850 रुपए थे।

यह भी पढ़ें -  Dehradun Accident: ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, एक शख्स की दर्दनाक मौत
Gold Rate: Gold will become cheaper on 1st of September, know the price here

आपके शहर में क्या है सोने का भाव? Gold Price Today

24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। ऐसे में 22 कैरेट सोने का भाव 89,990 रुपए है। तो वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 73,630 रुपए है। चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी 1,09,900 रुपए प्रति किलो की कीमत से बिक रही है।

यह भी पढ़ें -  ड्यूटी में लापरवाही/ अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, नैनीताल एसएसपी का बड़ा कदम,चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को किया निलंबित

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 98,320 रुपए है। तो वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना 90,140 रुपए और 73,750 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने का भाव 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 89,990 रुपए में बिक रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी के गुराड़ी गांव में लगी भीषण आग, तीन आवासीय भवन जलकर खाक, कई मवेशियों की दर्दनाक मौत

चांदी का भाव Silver Rate

अगर चांदी के भाव की बात करें तो दिल्ली हो या चाहे फिर बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल या गाजियाबाद सभी जगह 1,09,900 रुपए प्रति किलो के हिसाब बिक रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999