उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 55 वर्षीय व्यक्ति बोरवेल में गिरा, 4 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति बोरवेल में गिरकर फंस गया। घटना गली नंबर 6 की है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बोरवेल से आवाज सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि बोरवेल काफी गहरा है और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF की टीम को बुलाया गया। शुरुआती रेस्क्यू में दिक्कत आने पर NDRF को भी मौके पर तैनात किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय मनोहर बोरवेल के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान कच्ची मिट्टी अचानक धंस गई और वह मिट्टी के साथ बोरवेल में गिर गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-बेहतरीन टीम को हराकर उड़ीसा womens फुटबॉल मैच के फाइनल में पहुंची

बताया जा रहा है कि बोरवेल की खुदाई के दौरान जब पानी आने वाला था, तभी पाइप ठोकने के दौरान हुए कंपन से ऊपर की मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय एक व्यक्ति बाहर सुरक्षित था, लेकिन मनोहर मिट्टी में दबकर अंदर फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले करीब 4 घंटे से लगातार जारी है। जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है, लेकिन अभी तक मनोहर से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, क्योंकि उनके ऊपर भारी मात्रा में मिट्टी जमा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग- हल्द्वानी जेल में होगी नैनीताल दुग्ध संघ की बैठक

घटनास्थल पर एंबुलेंस, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। प्रशासन का कहना है कि व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999