आज उपराष्ट्रपति इसे करेंगे सम्मानित

खबर शेयर करें -

सोमेश्वर तहसील के बनान क्षेत्र के कलेत गांव निवासी दीवान सिंह बजेली का थिएटर, सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन और अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2018 के संगीत नाटक एकेडमी फेलोशिप अवार्ड के लिए चयन किया गया है| आज उपराष्ट्रपति एम व वेंकैया नायडू राजधानी में एक विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे|

यह भी पढ़ें -  एक हफ्ता और बढा राज्य में कोरोना कर्फ्यू


अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील के क्लेश गांव में जन्मे दीवान सिंह बजेली का लेखन में 30 वर्षों का अनुभव है| वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में निवास करते हैं| थियेटर और फिल्म से जुड़े विषयों पर उनकी कलम हमेशा सामाजिक जागरूकता और नागरिकों को समर्थ्यवान बनाने में योगदान करती है| देश के प्रमुख समाचार पत्रों में उनके क्रिएटिक्स प्रकाशित होते रहे हैं| भारत सरकार की ओर से उन्हें दिए जा रहे सम्मान पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर है|

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999