आज कांग्रेस के 55 सीटों पर हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान,

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा द्वारा अपनी 59 सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें कांग्रेस की तरफ है, कांग्रेस आज विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इसमें 55 तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सीईसी ने देर रात टिकट जारी करने का निर्णय स्थगित कर दिया।शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची की घोषणा का इंतजार होता रहा। पहले बताया गया कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल किए जाने के बाद सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करने पर सहमति बनेगी।

यह भी पढ़ें -  जंगल में मिला महिला का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पति को लिया हिरासत में

शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी, लेकिन देर रात होने से इसे घोषित नहीं किया गया। उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।शनिवार या रविवार को फिर से बैठक हो सकती हैं पेंडिग सीट जिन पर पेंच बरक़रार: रामनगर, सल्ट, लालकुआं, कालाढूंगी,चौबट्टखाल, लैंसडौन, डोईवाला और देहरादून कैंट सहित कुल 15 सीटों को पेंडिग रखा गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999