पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत,चार घायल,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

जनपद नैनीताल: रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

बीती रात्रि लगभग 23:43 बजे SDRF पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन केंद्र, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि स्यामखेत, रामगढ़ रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई

उक्त वाहन रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे। तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में सूचना महानिदेशक: पत्रकारों के साथ की वार्ता, बोले जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली

video link- https://youtube.com/shorts/juNljurhSkc?si=J7pldfgxkC65teX0

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया एवं मृतक के शव को खाई से निकालकर अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
Uttrakhand City News:

यह भी पढ़ें -  विस अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में किया ध्वाजारोहण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उम्र 29 वर्ष निवासी कैलाशपूरी नियर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ (मृतक)
04 घायल व 01 मृतक का विवरण निम्नवत है:-

मृदुल गुप्ता पुत्र लखन लाल गुप्ता निवासी गीता पल्ली इको गार्डन लखनऊ उम्र 29 वर्ष
रोहन अरोड़ा पुत्र महेश अरोड़ा उम्र 29 वर्ष निवासी उपरोक्त के पैर में फ्रेक्चर है (गंभीर घायल) हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।
तुषार तिवारी पुत्र राजेश तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी अर्जुन नगर आलमबाग लखनऊ (सामान्य चोट )
सुमित गुप्ता पुत्र दीप चंद्र गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ (सामान्य चोट)
आदित्य शुक्ला पुत्र स्व. मनोज कुमार
उम्र 29 वर्ष निवासी कैलाशपूरी नियर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ (मृतक

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों में उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन मीटिंग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999