अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के पास ग्राम गधोली क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव के लिए जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली बागेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर सुंदरपुर के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1:20 बजे हुआ। वाहन के खाई में गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सेना में भर्ती का बड़ा मौका! अग्निवीर के लिए आवेदन शुरू, उम्र सीमा बढ़ी

दुर्घटना की सूचना डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जवानों ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर राहत कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास दो युवकों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान नेपाल के कैलाली निवासी चत्ते राजी (26) और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीतपुर निवासी उमेश (22) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  यहाँ कुख्यात महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफतार, यूपी की रहने वाली है महिला

एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999