बिन्दुखत्ता में दर्दनाक हादसा: स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी संतोष (26 वर्ष), पुत्र बाला दत्त, इन दिनों बिंदुखत्ता स्थित अपने जीजा भास्कर पोखरिया के घर इंद्रा नगर द्वितीय में आए हुए थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 11 बजे संतोष स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रा नगर क्षेत्र में दानू स्कूल के पास अचानक सामने एक जानवर आ गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई।

यह भी पढ़ें -  नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत , परिवार में कोहराम

हादसे में संतोष सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 नंबर पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  नए साल पर बदला मौसम: मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, पहाड़ों में होगी बर्फबारी, पड़ें ताजा अपडेट

मृतक के जीजा भास्कर पोखरिया ने बताया कि संतोष देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और छुट्टी पर घर आने के बाद अपनी बहन से मिलने बिंदुखत्ता आए थे। उन्होंने बताया कि संतोष के परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999