नैनीताल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

 

नैनीताल/रामनगर- नैनीताल जिले के रामनगर रोड स्थित बैलपड़ाव क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पैदल जा रही दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3:02 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी पुलिस चौकी बैलपड़ाव के पास वाहन संख्या UK 19B 8791 (मारुति स्विफ्ट) के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे पैदल चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : गौला पुल से युवक ने लगाई छलांग, हालत नाजुक..

सूचना मिलते ही बैलपड़ाव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रामनगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कमला देवी (54) पत्नी शिवराज सिंह अधिकारी तथा पुष्पा देवी (55) पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पट्टापानी, बैलपड़ाव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में “पहाड़ी पिसी नूण” स्टोर का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को आत्मसात कर युवाओं ने उठाया सराहनीय कदम

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्विफ्ट कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा कर दिया है। शवों का पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999