पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, एक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें -

Pithoragarh जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कमांडर जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि मूनाकोट वड्डा से करीब 12 किलोमीटर आगे Jhoolaghat मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। ऑटोऔर वाहन

यह भी पढ़ें -  प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी,गिरफ्तार

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कमांडर जीप (UA05 5382) बूरा गांव के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया था। वहीं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  अभी-अभी: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट; शासन ने अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश

SDRF टीम ने दुर्गम हालात में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गहरी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

घायलों की पहचान जगदीश बिष्ट (40), मोहन बिष्ट (40) और सचिन चंद (22) के रूप में हुई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 समारोह में उत्तराखण्ड की डॉ. मंजू बाला सम्मानित

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान लक्की भंडारी (22) निवासी कोटभाल्डे के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999