त्रिवेंद्र सिंह रावत का भगवानपुर में रोड शो, बोले हर वर्ग के लोगों का मिल रहा सहयोग

खबर शेयर करें -




भगवानपुर में त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवानपुर और पिरान कलियर विधानसभा में रोड शो निकाला। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भगवानपुर में त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला विधानसभा क्षेत्र के हर गांव से होकर गुज़रा। भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारों से सारा माहौल गूंजायमान हो रहा था। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशी को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें -  आर्थिक तंगी के चलते गलत मार्ग चुन शराब तस्कर बनी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हर वर्ग के लोगों का मिल रहा भरपूर सहयोग : प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की उन्हें हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिसके चलते उन्हें पूरा यकीन है कि क्षेत्र की जनता आने वाली 19 अप्रैल को उनको भारी मतों से जिताने वाली है। खासकर क्षेत्र के किसान। इस चुनाव में वह उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर संसद तक भेजेंगे

Advertisement