भूसे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, कार सवार की मौत

खबर शेयर करें -

 

truck-overturned-onto-car-bajpur

बाजपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भूसे से लड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में कार में सवार युवक की मौत हो गई।

भूसे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा

घटना गुरुवार की है। पुलिस के मुताबिक, नेशनल हाईवे 74 के किनारे, दोराहा पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर एक कार खड़ी थी। उसी समय, भूसे से भरा एक ट्रक आया और अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा की रायशुमारी में उमड़े यह दावेदार भाजपा नेताओं की गुफ्तगू बनी चर्चा की विषय

कार सवार युवक की मौत

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान नदीम निवासी बाजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 10 अप्रैल को नैनीताल के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रखने के आदेश के बाद आया यह दूसरा आदेश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999