भीमताल में एयरफोर्स के दो जवानों की ताल में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

एयर फोर्स के लिए दुखद खबर सामने आ रही है उनके दो जवान गहरे पानी में डूब गए जिससे दो जवानों की दुखद मौत हो गई।

भीमताल

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले गधेरे उफान पर है. भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाॅफी के मुसाताल क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो एयरफोर्स कर्मियों की नहाने के दौरान ताल में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः ऋषभ पंत की बहन की शादी में धौनी पहुंचे, कोहली, रोहित समेत कई स्टार होंगे शामिल


सीओ प्रमोद साह ने बताया कि पठानकोट (पंजाब) एयरफोर्स स्टेशन में तैनात आठ दोस्त घूमने के इरादे से भीमताल के मुसाताल क्षेत्र पहुंचे थे। इनमें चार युवक और चार युवतियां शामिल थीं। घूमने के दौरान चार युवक—प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल में नहाने उतर गए।


नहाते समय अचानक बीच ताल में पानी गहरा होने के कारण प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे के प्रयासों के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।
सीओ प्रमोद साह ने बताया कि मृतक दोनों युवक एयरफोर्स के जवान थे और अपने दोस्तों के साथ छुट्टी पर आए हुए थे। हादसे की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 12 हजार से अधिक छात्र छात्राएं करेंगे मतदान


पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से तालों और जलस्रोतों में नहाने से पहले सतर्कता बरतने और गहराई के बारे में जानकारी लेकर ही जल में प्रवेश करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999