उत्तराखंड- यहाँ खनन सामग्री से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत से गुस्साई भीड़ ने डंपर में लगाई आग

खबर शेयर करें -

 

ऊधमसिंह नगर– जनपद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। खनन सामग्री से लदे एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

मृतक की पहचान काशीपुर क्षेत्र के ढकिया नंबर एक निवासी जयपाल सिंह (58) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जयपाल सिंह सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि जयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  चालान के डर से युवक ने बाइक पर लगाई थी फोल्डिंग नम्बर प्लेट, पुलिस ने सिखाया सबक

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया और भीड़ को शांत कराया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की सम्भावना को देखते हुये मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूगी एवं रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने खनन वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999