उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज: मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी इलाकों में जहां कोहरा छाने की संभावना है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासकर प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में आज पहली बार कैबिनेट की बैठक, महिलाओं के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में यह स्थिति 11 फरवरी तक बनी रह सकती है। इस दौरान पहाड़ी जिलों में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड के साथ कोहरा परेशान कर सकता है।

हालांकि राहत की बात यह है कि 12 फरवरी से मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  नहाते समय दिल्ली के तीन युवक बहे,एसडीआरएफ की टीम ने नदी से दो युवकों के शव बरामद

रविवार को राजधानी देहरादून में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला।

मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999