मुखानी में हुई सनसनीखेज योग ट्रैनर हत्याकाण्ड का एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

दिनांक 03/08/25 को वादिनी श्रीमती दीपा मेर पत्नी प्रेम सिंह मेर निवासी हल्दुचौड़ तुलारामपुर थाना लालकुआं जिला नैनीताल ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी कि उनकी पुत्री ज्योति मेर पत्नी कमल सबलानी निवासी जोधपुर राजस्थान जो कि वर्तमान में जे०के० पुरम छोटी मुखानी में आशा पाण्डे के घर में तीसरी मंजील में रहकर अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास मुखानी मे महिला योगा ट्रेनर की जॉब करती थी। वादिनी द्वारा उसकी पुत्री की हत्या का शक सेन्टर के मालिक अजय यदुवंशी व उसके छोटे भाई अभय यदुवंशी (राजा) पर लगाया। दाखिला तहरीर के मजमून के आधार पर हस्व आदेश थानाध्यक्ष महोदय के थाना हाजा पर मु०अ०सं० 195/25 धारा 103 (1)/3 (5) BNS बनाम अजय यदुवंशी व अभय यदुवंशी (राजा) निवासीगण गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार हाल पता अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, इटड स्कूल के पास मुखानी थाना मुखानी जिला नैनीताल पंजीकृत किया गया ।

पुलिस कार्यवाही-

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं कमिश्नर ने जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग और इंश्योरेंस कंपनी के लिए दिए यह निर्देश

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा उपरोक्त घटना के कुशल अनावरण हेतु अधीनस्थों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए। डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल व श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में घटित टीमों द्वारा घटना के आस पास व घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर पाया गया कि एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से बाहर निकलता हुआ दिखाया दिया। जिसकी शिनाख्त अभय कुमार उर्फ राजा पुत्र अरूण कुमार यादव निवासी गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 24 वर्ष हाल पत्ता अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास मुखानी थाना मुखानी के रूप में हुई जिसकी तलाश व सुरागरसी पतारसी / गिरफ्तारी हेतु टीमें अभियुक्त के मूल पते व लोकेशन के आधार पर नेपाल रवाना की गयी। टीमों द्वारा अथक प्रयासों से अभियुक्त को दिनांक 19.08.2025 को नगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें -  शहीद बलवंत सिंह मेहरा मोटर मार्ग पर हाटमिक्स निर्माण सहित पाँच मांगों को लेकर बेतालघाट में बैठक

अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि हल्द्वानी में चन्दन डायग्नोसिस के टाप फ्लोर में उसके बड़े भाई का अजय फिटनेस योगा सेन्टर नाम से एकेडमी है जिसे अभियुक्त का बड़ा भाई अजय व अभय चलाते थे योगा सेन्टर में मेनेजमेन्ट के सारे काम अभय देखता था। उक्त सेन्टर में ज्योति मेर भी काम करती थी। इसी दौरान ज्योति और अजय की बीच अवैध सम्बन्धों के चलते अजय ने अपने भाई अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और उसको अपने घर से निकाल दिया। आक्रोश में आकर अभय ने ज्योति के कमरे में रखे उसके दुपट्टे से पीछे से जाकर गला दबाकर हत्या कर दी तथा हत्या करने के पश्चात अभय टैक्सी से बनबसा तथा वहां से नेपाल चला गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्त अभय कुमार उर्फ राजा पुत्र अरूण कुमार यादव निवासी गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 24 वर्ष

यह भी पढ़ें -  सन्दिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से बरामद हत्या कारित करने हेतु प्रयोग किया गया दुपट्टा ।

नोट:– उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को ढाई हजार रूपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया गया।

पुलिस टीम

‘1-‘ उ०नि० दिनेश चन्द्र जोशी (थानाध्यक्ष / विवेचक)

‘2-‘ उ०नि० विरेन्द्र चन्द (थाना मुखानी)

‘3-‘ उ०नि० बिरेन्द्र सिंह बिष्ट (थाना मुखानी)

4- उ०नि० नरेन्द्र कुमार (थाना मुखानी)

5- उ०नि० हरजीत सिंह (थाना मुखानी)

6- कानि० 900 ना०पु० सुनील आगरी (मुखानी)

‘7-‘ कानि० 730 ना०पु० रोहित कुमार (मुखानी)

‘8-‘ कानि० 874 ना०पु० सुरेश देवडी (मुखानी)

‘9’ कानि० 671 ना०पु० रविन्द्र खाती (मुखानी)

10- कानि० 781 ना०पु० बलवन्त सिंह (मुखानी)

’11-‘ कानि० 857 ना०पु० धीरज सुगड़ा (मुखानी)

’12-‘कानि० 125 ना०पु० शंकर सिंह (मुखानी)

’13-‘ कानि० राजेश (एसओजी)

14- कानि० अरविन्द (एसओजी)

15- कानि0 532 ना०पु० अनूप तिवारी (मुखानी)

16- कानि० 865 ना०पु० प्रवीण सिंह (मुखानी)

17- म०कानि० 870 ना०पु० गंगा मठपाल (मुखानी)

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999