परिवहन विभाग की सघन प्रवर्तन कार्रवाई में 159 वाहनों के चालान, 5 वाहन सीज।

खबर शेयर करें -

गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन संचालन पर 50 वाहनों के चालान

आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 159 वाहनों के चालान किये और ऑटो, बस, पिकअप सहित पांच वाहनों को सीज किया । प्रवर्तन कार्रवाई में बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई रिक्शा, ऑटो,कार, मोटरसाइकिल आदि वाहनों को चेक किया।
आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आज प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान लालकुआं- लालकुआं मार्ग पर 50 वाहनों के रॉन्ग साइड वाहन संचालन के अभियोग में भी चालान किए गए। इसके अतिरिक्त परमिट शर्तों का उल्लंघन, यूनिफॉर्म ना पहनना, टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन संचालन, ओवरलोडिंग , नो पार्किंग आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। प्रवर्तन करवाई सहायक परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन)श्री जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य, श्रीमती अपराजिता पांडे परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार, श्री गिरीश कांडपाल, श्री नंदन रावत आदि के द्वारा की गई । इस अवसर पर सहायक परिवहन निरीक्षक श्री चंदन सुप्याल, श्री चंदन ढैला, श्री अनिल कार्की परिवहन आरक्षी श्री विनय कुमार, श्री मो साहिल, श्री अरविंद ,श्री गौरव, सुश्री गीता, सुश्री निधि ,श्री मानवी, सुश्री हंसी आदि उपस्थित रहे।

      डा गुरदेव सिंह 

संभागीय परिवहन अधिकारी
(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा)
हल्द्वानी संभाग

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी और लालकुआं तहसील के मामले सुर्खियों में आने के बाद जिला प्रशासन ने किये दोनों तहसीलदारों के ताबड़तोड़ तबादले……. पढ़ें आदेश…

दिनांक 20 /08/ 2025

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999