लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण खाती को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,लगा बधाइयों का तांता

खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साथी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण खाती को पुनः महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी में कई बार विभिन्न पदों पर रहे लक्ष्मण खाती को पुनः अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने का आह्वान किया हैं। साथ ही इस आशय का पत्र जिलाधिकारी नैनीताल और मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को भी प्रेषित किया है।
अपने दिल्ली स्थित आवास में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण खाती को अपने प्रतिनिधि का नियुक्त पत्र सौंपते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह क्षेत्र में हो रहे तमाम विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए क्षेत्र के स्थानीय निकाय, पंचायत एवं शासकीय बैठकों में मेरे प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण खाती सांसद अजय भट्ट के पूर्व के कार्यकाल के दौरान भी उनके प्रतिनिधि रहे। साथ ही उनके केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के कार्यकाल के दौरान पीआरओ थे। इसके अलावा लक्ष्मण खाती भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश स्तर के कई पदों पर महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। सांसद अजय भट्ट द्वारा पुनः प्रतिनिधि नियुक्त करने पर लक्ष्मण खाती ने क्षेत्रीय सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उनके भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल के इस क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को जबरन इस रिजॉर्ट में ले जाकर इस युवक ने किया दुराचार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999