काशीपुर: कक्षा 9 के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, हालत गंभीर, स्कूल में अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नौवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्र द्वारा की गई फायरिंग से कक्षा में मौजूद बच्चे सहम गए और कई छात्र डर के मारे कक्षाओं से बाहर भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल शिक्षक की पहचान गगन दीप कोहली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को शिक्षक ने छात्र को अनुशासनहीनता पर फटकार लगाई थी, जिससे आहत होकर छात्र ने बदले की नीयत से बुधवार को यह कदम उठाया।

हमले में उपयोग किया गया तमंचा 315 बोर का बताया जा रहा है। गोली शिक्षक के कंधे में लगी है। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  फुलसूंगा में विद्युत व्यवस्था लम्बे समय से चल रही बदहाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने एसडीओ से वार्ता की और समस्या का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी छात्र की उम्र, हथियार की उपलब्धता और घटना की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999