ऋषिकेश वन भूमि विवाद पर सामने आया प्रेमचंद अग्रवाल का बयान, जनता से बोले कानून हाथ में ना लें

खबर शेयर करें -

whatsapp sharing button

dehradun news

ऋषिकेश में वन भूमि पर बसे लोगों का विरोध अभी भी जारी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी और मकान बनाए ऐसे में उन्हें वहां से हटाना उनको बेघर करना है। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया है।

ऋषिकेश वन भूमि विवाद पर सामने आया प्रेमचंद अग्रवाल का बयान

ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस मुद्दे को हमारे राज्यसभा सांसदों नरेश बंसल और महेंद्र भट्ट ने संसद में उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद जनता से बात की है और उनसे अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। विधायक ने कहा कि इस मामले पर मुख्यमंत्री धामी से भी बात हुई है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर ध्यान देंगे और लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  भीमकुंड गंगा घाट पर बड़ा हादसा, दर्जनों लोगों से भरी नाव गंगा में डूबी

ये है प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि वन भूमि प्रकरण में डिफॉरेस्ट का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए या फिर संबंधित क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाए, ताकि हजारों परिवारों के घर उजड़ने से बच सकें। लोगों का कहना है कि वे किसी तरह की भीख नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने हक की मांग कर रहे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999