नैनीताल यहां सड़क हादसे में मां की मौत बेटा गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। नैनीताल जिले के जोखिया क्षेत्र में अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा समाई। इस हादसे में अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे। जब वे नैनीताल के पास जोखिया क्षेत्र पहुंचे, तो अचानक विपरीत दिशा से एक पर्यटक वाहन आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में विनय ने गाड़ी का संतुलन खो दिया और कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें -  बकरी चराने निकला था चरवाहा, अगले दिन पहाड़ी से इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। तल्लीताल थाने से एसआई सतीश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय वर्मा का इलाज अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें -  uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

थाना प्रभारी रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवा दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999