हल्द्वानी के इस टेंट हाउस में धधकी आग, मची अफरा-तफरी,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड हो गया। यहां डहरिया पार्वती बिहार स्थित एन के टेंट हाउस में अचानक आग लग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

video link- https://youtube.com/shorts/n5P1d7QaEJQ?si=kbzntntJhGL96xrW

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूसरे दिन भी अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्यवाही,मची खलबली


टेंट हाउस के मालिक महेश कबड़वाल ने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये की टेंट सामग्री, एक मोटरसाइकिल और उनका पालतू कुत्ता जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग संभवतः पास में मौजूद शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई, जो कथित रूप से स्मैक का सेवन कर रहे थे और लापरवाही से जलती हुई आग वहीं छोड़ गए थे।

यह भी पढ़ें -  BSP की अंदरूनी कलह!, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बेदखल


स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ी युवकों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


दमकल विभाग ने अपनी तत्परता से आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक टेंट हाउस का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999