दो मंजिला मकान में लगी आग ढाई माह के बच्ची जिंदा जली

खबर शेयर करें -

बड़कोट। क्षेत्र के कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी नामे तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में मन बहादुर नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान व भवन जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले लेकिन मासूम बच्ची आग की चपेट में आ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999