हल्द्वानी में आपस में टकराई दो बाइक, भिड़ंत से एक ITBP जवान की मौत

खबर शेयर करें -

दो बाइकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत में आइटीबीपी के जवान की दर्दनाक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। पिथौरागढ़ निवासी कमलेश बिष्ट द्वारा मुखानी थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बड़ा भाई हरीश बिष्ट उम्र लगभग-29 वर्षीय जोकि 36 वीं वाहिनी ITBP लोहाघाट में तैनात था। छुट्टी लेकर हल्द्वानी आया था।

सुबह तड़के अपनी बाइक से मुखानी चौराहे से कालाढूंगी रोड की तरफ जा रहा था, अचानक एक गली से निकले मोटरसाइकिल सवार ने तेजी और लापरवाही से मेरे भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  पीडब्ल्यूडी और प्रशासन के खिलाफ बैठे दुकानदार, सरकार से की यह अपील

दी गई तहरीर में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। आइटीबीपी सैनिक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वही पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999