नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात नदी से निकाले शव

खबर शेयर करें -

गुल्लरघाटी में नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। देर रात तक चलाए गए सर्च अभियान में दो बच्चों की लाश एसडीआरएफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाली गई।

बताया जाता है कि देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 4 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे। जिसमें से मात्र 2 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 2 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के नेतृत्व में मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया। डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर के उन्हें मोर्चरी में भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंच मुख्यमंत्री ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999