अनियंत्रित होकर पिकअप 20 फीट गहरे खेत में जा गिरी चालक समेत दो को आई चोट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है बता दे कि यहां कांडा में सामान उतार कर कोईराली लौट रहा खाली पिकअप जेठाई के पास सड़क से लगभग बीस मीटर नीचे खेत में जा पलटा। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बागेश्वर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। चालक मनोज सिंह की पसलियों में काफी चोट हैं। हादसा अब से कुछ देर पहले शाम लगभग छह बजे के आसपास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार कांडा में सामान उतारने के बाद ताछनी निवासी 28 वर्षीय मनोज सिंह, व कोईराली निवासी 32 वर्षीय गिरीश सिंह रौतेला पिकअप लेकर कोईराली लौट रहे थे। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग बीस फीट नीचे खेतों में पलट गई।

यह भी पढ़ें -  जिले की 6 विधानसभा सीटों से 5 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे

हादसे में मनोज व गिरीश को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत कांडा चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बागेश्वर के जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999