चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए लाए जा रहे दो लाख के कंबल पुलिस ने किए जप्त

खबर शेयर करें -

चेकिंग के दौरान गदरपुर थाना पुलिस ने दो वाहनों से भारी मात्रा में कंबल बरामद किए हैं. आशंका जताई जा रही है कि बरामद कंबल चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए लाए जा रहे थे. पुलिस ने आरोपी नारायण सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए लाए जा रहे कंबलों को पुलिस ने कब्जे में लिया है. पकड़े गए कंबल की कीमत दो लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस के मुताबिक गदरपुर थाना क्षेत्र के गूलरभोज चौकी अंतर्गत टीम चेकिंग कर रही थी, तभी वाहन UK06PA 0480 व UK06PA0518 ट्रेवलर बस आती हुई दिखाई दी. दोनों वाहनों से 418 कंबल, दो कालीन बरामद हुए. कंबल को ले जाने व बांटने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये, न ही कोई परमिशन व दस्तावेज मौके पर दिखा पाए.

यह भी पढ़ें -  मंत्री कैड़ा ने किया भीमताल मै 3 मोटर मार्ग पर 1 करोड़ 68 लाख की लगात से डामरीकरण, सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

जिस आधार पर नारायण सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बरामद माल व वाहनों को सीज कर थाना गदरपुर में रखा गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999