प्राइवेट अस्पताल में दो पुरुष कमियों ने कर दी महिला का गर्भाशय की जांच, डाक्टर समेत तीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दो गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। अल्मोङा के एक प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला की शिकायत पर अल्मोड़ा पुलिस ने एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच की जा रही है। उसके बाद डॉक्टर की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।
मामला बीते 24 अगस्त का बताया जा रहा है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। यहां पर उसकी एचएसजी जांच (ट्यूब के जरिए गर्भाशय की जांच) उसकी इजाजत के बगैर कर दी। यही नही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी जांच पुरुष कर्मचारी ने की। महिला ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि यह जांच महिला कर्मचारी द्वारा की जाती है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर अस्पताल के डॉक्टर और दो कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि डॉक्टर पर जो आरोप महिला ने लगाए हैं। उसकी जांच की जा रही है। चर्चा में यह भी है कि जो अस्पताल के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को अपनी डिग्री नहीं दिखा पाये।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:युवक का अपहरण, हाथ-पैर बांध कर फेंका,एक जनवरी से था लापता,जाने पूरा मामला

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999