गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत -घटना का दूसरे दिन चला पता

खबर शेयर करें -

 

थल डीडीहाट मार्ग में थल से लगभग 3 किमी दूर सफेद घाटी के पंत्याली के पास एक सेंट्रो कार यूके05-9609 शनिवार देर रात्रि अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दाफिला गांव के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।  काफी देर तक दोनों के न लौटने पर परिजन रातभर दोनों को फोन लगाते रहे और काफी खोजबीन की। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे बकरी चरा रहे एक व्यक्ति की नजर उस दुर्घटनाग्रस्त कार और लाश पर पड़ी, उसने अपने किसी परिचित को फोन कर सूचना थल थाने में भेजने को कहा।

यह भी पढ़ें -  मथुरा दत्त जोशी ने थामा भाजपा का दामन, बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती भी BJP में हुए शामिल

सूचना मिलने पर थल के थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या के नेतृत्व ने पुलिस रेस्क्यू किया। कार गिरने की सूचना मिलने पर वहां दोनों ओर गाडिय़ों और लोगों की भीड़ जुट गई। खतरनाक खाई से रस्सी के सहारे स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया, जहां स्थानीय लोगों ने उसकी शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र आनंद सिंह रावत निवासी दाफिला के रूप में किया। दूसरा शव वहां से 200 मीटर दूर खाई में पड़ा था, जिसकी शिनाख्त सुनील सिंह बोरा (24) पुत्र खड़क सिंह बोरा निवासी दाफिला के रूप में हुई। मृतक सुरेंद्र सिंह रावत थल में शिव फ्यूल्स पेट्रोल पंप में कार्यरत था। जिसका एक साल पहले विवाह हुआ था और दूसरा मृतक सुनील सिंह बोरा  पॉलिटेक्निक कॉलेज बांसबगड़ में द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग भेजा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999