सरिया कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर लूटे 9.55 लाख

खबर शेयर करें -

बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सरिया कारोबारी को सलाम बोलकर आंखों में मिर्ची झोंक दी और साढ़े नौ लाख से अधिक की रकम लूट कर फरार हो गए। सरिया कारोबारी ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। लूटपाट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी आकिल सरिया कारोबारी हैं। उनकी लंढौरा रेलवे स्टेशन रोड पर दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए जब अपनी कार के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें भाई जान सलाम कहकर आंखों में मिर्ची झोंक दी।

यह भी पढ़ें -  सविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सभी कर्मचारियों अधिकारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई

इसके बाद युवक उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। आकिल ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों से सूचना मिलने पर लंढोरा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  आई जी कुमाऊं अजय रौतेला ने 12 निरीक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थान्तरण किये, देखें

सरिया कारोबारी ने बताया कि बैग में 9.55 लाख रुपये थे। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बाइक नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999