रामनगर में कोसी नदी उफान पर, गर्जिया मंदिर के पास दो दुकानें बही

खबर शेयर करें -

रामनगर। देर रात से हो रही मूसलधार बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया है, जिससे गर्जिया मंदिर क्षेत्र में लगी दो कच्ची दुकानें तेज बहाव में बह गईं। राहत की बात यह रही कि प्रशासन द्वारा समय रहते जारी किए गए अलर्ट के चलते जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

मंगलवार को ही जारी हुआ था प्रशासनिक अलर्ट
तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि मंगलवार को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था, जिसके तहत गर्जिया मंदिर परिसर की 70 में से सभी दुकानों को खाली करा लिया गया था। प्रभावित दुकानदारों ने जरूरी सामान सुरक्षित निकाल लिया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-आपदा के कार्यों में लापरवाही पर सीएम का एक्शन,बीसी नैनवाल को कार्यालय में किया गया अटैच

कोसी किनारे से लोगों को हटाया गया
प्रशासन ने कोसी नदी और बरसाती नालों के जलस्तर पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही नदी किनारे रहने वाले स्थानीय निवासियों को मुनादी के जरिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

तेज बारिश का दौर जारी, हाई अलर्ट पर प्रशासन
मौसम विभाग ने रामनगर और आस-पास के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। देर रात से जारी तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। प्रशासन हर संभावित खतरे पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999