कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें घायल:-पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीडि़त की ओर से कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हरिपुर गांशु चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा निवासी माधुरी पुत्री गोविंद प्रसाद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह अपनी बहन के साथ स्कूटी संख्या यूके04एए 6827 से नीलकंठ अस्पताल जा रही थी।

जब वह सांई अस्पताल से आगे नहर कवरिंग के पास पहुंची तो इंडिगो कार संख्या यूके 04के3068 ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, इससे वे दोनों सड़क पर गिर कर चोटिल हो गई। स्कूटी में टक्कर मारने के बाद कार चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक: 86 मामलों पर हुई सुनवाई, 29 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999