दो किशोरों के आपसी झगड़ों मैं चले तमंचे एक घायल पुलिस जांच में जुटी देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अराजकता बढ़ती जा रही है यहां जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के खेड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि तमंचे भी निकल गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। एक किशोर के हाथ में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली चलाने वाले युवक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल पहुंचे दो दिवसीय दौरे पर सीएम


कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षो के विवाद में एक नाबालिग को गोली लगा गयी। जिससे नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को तलाश शुरू कर दी है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 15 वर्षीय अमन वही के निवासी अपने दोस्त मनीष के घर गया हुआ था। इस दौरान उसके दोस्त का एक अन्य नाबालिग युवक से विवाद हो गया। इस बीच आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे निकली गोली अमन के हाथ में जा लगी और वह लहूलुहान हो गया। जबकि मनीष ने छिपकर अपनी जान बचायी। यह देख हमलावार युवक मौक़े से फरार हो गया। गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गये और घायल अवस्था में अमन को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्ष नाबालिग है। एक पक्ष ने फायरिंग की है। जिसमे अमन के हाथ में गोली लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999