हल्द्वानी में घर आंगन में दो वर्ष की मासूम पिकअप के नीचे दबी… दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र में गोल्डन ग्रीन नर्सरी के पास घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम की पिकअप वाहन के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। चालक वाहन बैक कर रहा था और उसकी नजर बच्ची पर नहीं पड़ी।
कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजली व इकलौती बेटी काव्या के साथ बरेली रोड स्थित मंडी के पास किराए के भवन में रहते हैं। उन्हीं के बगल में पिकअप चालक सुरेश चिलवाल रहता है। जिसके साथ अक्सर उनकी दो साल की बेटी काव्या खेलने जाती थी। आज काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान सुरेश काम पर जाने के लिए पिकअप बैक करने लगा। तभी काब्या पिछले टायर की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में काव्या को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता सदमे में हैं। थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि चालक के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं आई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999