सड़क हादसे में दो युवकों की मौत 4 घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि महिला, 2 मासूमो समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसा टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग का है। जहां एक बोलेरो वाहन संख्या- UK-14TA 4947 कखुर के पास सड़क से खाई में गिर गई। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा 5-6 अगस्त को रामनगर से शुरू करेगी जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं।

चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मानवता की मिसाल कायम

बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी, नरेंद्र नगर व बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष) की मौत हो गई।

हादसे में शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष), आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष), शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष)व सुनील पुत्र छप्पन सिहं (26) घायल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  टमाटर के दामों में देखने को मिल रही भारी गिरावट, जानिए आज के सब्जियों के दाम, मंडी समिति ने जारी की लिस्ट
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999