उधम सिंह नगर पहली पत्नी के होते हुए युवक कर रहा था दूसरी शादी शादी के बीच में पहुंची पहली पत्नी उसके बाद पढ़ें पूरी खबर

खबर शेयर करें -

गदरपुर: गदरपुर कांबोज धर्मशाला में शादी हो रही थी। इससे पहले की शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी होती, वहां एक महिला आ धमकी। महिला का कहना है कि वो उसका पति है और दूसरी शादी कर रहा है। इस दौरान शादी स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को सू चना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी।

गदरपुर कांबोज धर्मशाला में हो रही शादी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली कीर्ति सैनी नाम की महिला गदरपुर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गई। हंगामे के चलते शादी रुकवा दी गई और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की चप्पलों से धुनाई कर दी। पुलिस लोगों की भीड़ से दूल्हे को बचाकर गदरपुर थाने में ले आई।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath By-elections : चोपता में सीएम धामी ने जनसभा को किया संबोधित, आशा नौटियाल के लिए मांगा समर्थन

दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला कीर्ति सैनी ने बताया कि उनका मायका मेरठ में और उसकी शादी मुरादाबाद के कांड तहसील के गांव में हुई थी। आरोपी दूल्हे खुद को फोजी बताता है। महिला का आरोप था कि पहले भी उसका एक बार तलाक हो चुका है। उसका कहना है कि उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। आरोप लगाया कि आए दिन मारपीट करता था और दहेज की मांग करता था, जिस पर उनका विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : दिवाली मनाने घर लौट रहे चार मजदूरों की सड़क हादसे में मौत

खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताने वाली महिला का कहना है कि उन्होंने युवक के पीछे डिटेक्ति लगा रखा था, जिसने उनको उसके दूसरी शादी करने की जानकारी दी। उसके बाद वो मथुरा से गदरपुर पहुंचे। कीर्ति सैनी के भाई का कहना है कि इस लड़के ने उनकी बहन को भी धोखा दिया था और आज गदरपुर में भी यह धोखे से शादी कर रहा था। गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी।

यह भी पढ़ें -  CM ने किया अल्ट्रा मैराथन के Logo का अनावरण, उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी किया सम्मानित

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999