यूकेपीएससी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू,ऐसे करें आवेदन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक रजिस्ट्रार पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत यूकेपीएससी ने शुक्रवार, आठ जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं

यह भी पढ़ें -  मसूरी के पास खाई में गिरा वाहन, दिल्ली निवासी युवक की मौत

भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार (उच्च शिक्षा विभाग) के पद के लिए और 2 सहायक रजिस्ट्रार (संस्कृत शिक्षा विभाग) के पदों के लिए हैं।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2022 को 30 वर्ष से 45 वर्ष.

शैक्षिक योग्यता: भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री. हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा की बेटी का उबर कप में शानदार प्रदर्शन

L

UKPSC Recruitment: परीक्षा के लिए आवेदन करने के चरण

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 अधिसूचना पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
“सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में संदिग्ध अवस्था में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 176.55 शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 86.55 रुपये लागू हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999