कैंचीधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला

खबर शेयर करें -

भवाली कैंचीधाम में वर्षगांठ के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। सुबह दो बजे से ही भक्त लाइन में लग गए थे। सुबह पांच बजे मंदिर का गेट खुलते ही भक्तों का रैला मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया।

सुबह सात बजे श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी। रात से ही भक्तजन सड़क पर ही बैठे रहे। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  तीन महीने में बनाएं अगले तीन साल का रोडमैप, सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देश

भवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक ने बताया कि भवाली से शटल सेवा से भक्त जन पहुंच रहे हैं। इसके चलते जाम की समस्या नहीं है। भीमताल से लेकर खैरना तक भारी पुलिस बल तैनात है। बताया गया है कि सुबह सात बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुरक्षा के हित में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा पॉंच व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999