अंडरग्राउंड इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में किया सरेंडर, अब पुलिस देहरादून में करेगी ‘खातिरदारी’

खबर शेयर करें -

देहरादून में खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।इससे पहले 11 अगस्त को देहरादून के कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा हुआ था। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि बॉबी कटारिया को लेकर दिल्ली जेल में बी वारंट दाखिल कर दिया गया है। एक अक्तूबर को कटारिया को देहरादून लाकर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले बॉबी ने देहरादून कोर्ट में भी सरेंडर की अर्जी दी थी। लेकिन वह यहां नहीं पहुंचा था।

10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत का बड़ा बयान ,यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला उत्तराखंड की आत्मा पर जख्म

इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू किया, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया। दबिश के बाद पुलिस ने उसके कुर्की वारंट हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।

यह भी पढ़ें -  युवाओं द्वारा राह चलती महिला के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इसके बाद कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। 13 सितंबर को उसके घर और दुकानों पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिए गए थे। इसके साथ ही उसके घर के आसपास के क्षेत्र में भी वारंट चस्पा किए गए थे। पुलिस का कहना था कि यदि वह फिर भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कब क्या हुआ
10 अगस्त को कटारिया का वीडियो वायरल हुआ।
11 अगस्त को उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज।
12 अगस्त को पता चला कि वीडियो 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग का है।
12 अगस्त को उसे पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस जारी हुआ।

यह भी पढ़ें -  पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, जानिए कितनी बताई जा रही है कीमत

कब क्या हुआ
14 अगस्त को उसके वकील ने आने से इनकार कर दिया।
21 अगस्त को कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ।
23 अगस्त को कटारिया ने सरेंडर की अर्जी लगाई और नहीं आया।
24 अगस्त को पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी।
26 अगस्त को पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।
13 सितंबर को घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999