केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं का आदर करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के निर्णय का स्वागत किया

Ad
खबर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं का आदर करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के निर्णय का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि वह लगातार पंडा और पुजारियों से मिलते आ रहे थे। उन्होंने पहले भी देवस्थानम बोर्ड के विरोध को देखते हुए पंडा पुजारी समाज से जल्द ही सुखद परिणाम आने का आश्वासन भी दिया था केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जल्द यह कैबिनेट में आकर पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा । गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट समय-समय पर राज्य सरकार को जनता की जन भावनाओं को अवगत कराते आ रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की थी।

यह भी पढ़ें -  मा0 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग (राज्यमंत्री) श्री पीसी गोरखा ने पाटनर्स इन प्रोस्पैरिटी द्वारा आयोजित जल उत्पादक की उपयोगिता के अन्तर्गत राज्य स्तरीय एडवोकेसी बैठक का दीप प्रज्जविल कर शुभारम्भ किया।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999