महानगर देहरादून में महा जनसंपर्क अभियान के तहत धर्मपुर विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया

खबर शेयर करें -

आज दिनांक 13 जनवरी 2023 को महानगर देहरादून में महा जनसंपर्क अभियान के तहत धर्मपुर विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसा संगठन है जहां सभी मोर्चों सभी वर्गों को साथ में लेकर काम करता है केंद्र में नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्य कर रही है लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके इसके लिए अनेकों योजनाएं दे रही है पिछले पिछले 9 वर्षों में सरकार ने जितने कार्य किए हैं आम जनता को समर्पित किए हैं इतनी पिछली सरकारें कभी नहीं कर पाई हैं नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम आर्थिक टेक्नोलॉजी की गति से आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के शहीदों के गांव की मिट्टी भेजी जाएगी दिल्ली, सीएम ने शहीदों को किया नमन

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को इस राष्ट्रव्यापी अभियान महा जनसंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चे के सभी पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया और कहा इस अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है इसका मुख्य उद्देश्य का साथ सबका विकास मंत्र के साथ काम करना है आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी विश्व में भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की परिकल्पना पर काम कर रहे हैं भारत का सम्मान लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी प्रचार अभियान की दुश्वारियां

महानगर देहरादून के महापौर सुनील गामा जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की नंबर वन पार्टी है जिसका श्रेय आप सभी जैसे महान कार्यकर्ताओं को जाता है जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का सफर बड़ी विपत्तियों के साथ बहुत लंबा रहा है आप जैसे कार्यकर्ताओं के कार्यशैली के कारण ही आज एक मजबूत पार्टी भारतीय जनता पार्टी है और आने वाले चुनाव में हम सब कार्यकर्ता एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को जीत की ओर अग्रसित करेंगे।

कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली जी ने सभी मोर्चों के पदाधिकारी को स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आप सभी की एक हम भूमिका होती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में चिंता करती है भारतीय जनता पार्टी मात्र कैसी अकेली पार्टी है जहां पर इस पार्टी का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष भी सिपाही बनकर अपने कार्य का निर्वहन करता है आप जैसे सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन को मजबूती देने का काम किया गया है

यह भी पढ़ें -  रामनगर में बरसाती नाले में तीन बाइक सवार लोग बहे

कार्यक्रम में महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा मंडल मोर्चों के अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता गण स्थित रहे

भवदीय
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
महानगर अध्यक्ष भाजपा

प्रेषित
उमा नरेश तिवारी
महानगर मीडिया प्रभारी
अक्षत जैन, प्रदीप कुमार
महानगर सह मीडिया प्रभारी भाजपा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999