अल्मोड़ा में मतदान के दौरान हंगामा, लोगों ने लगाए फर्जी तरीके से वोट डालने के आरोप, गरमाया माहौल

खबर शेयर करें -
अल्मोड़ा में लोगों ने लगाए फर्जी तरीके से वोट डालने के आरोप

प्रदेशभर में सुबह आठ बजे से ही छोटी सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू हो गए हैं. वही अल्मोड़ा के रामशिला वार्ड में चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को लेकर हंगामा हुआ. कुछ स्थानीय लोगों ने फर्जी तरीके से वोट डालने के आरोप लगाए हैं.

लोगों ने लगाए फर्जी तरीके से वोट डालने के आरोप

बता दें वोट डालने पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों का आरोप था कि उनके नाम दो अलग-अलग जहगों पर वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, जिसके कारण उन्हें शक है कि कहीं फर्जी तरीके से वोट डालें जा रहे हैं. घटना के बाद लोग मतदान केंद्र पर एकत्रित होकर प्रशासन से इस बारे में स्पष्टीकरण की मांग करने लगे.

यह भी पढ़ें -  आज उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट द्वारा CWE Night of Warriors कार्यक्रम के दौरान यातायात डायवर्जन/ जीरो जोन/ पार्किंग व्यवस्था।

अल्मोड़ा में गरमाया चुनावी माहौल

प्रशासन का इस मामले में कहना है कि केवल वही लोग मतदान कर सकते हैं, जिनका नाम आधिकारिक वोटर लिस्ट में दर्ज है. प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि मैदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चल रही है. निर्वाचन के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है. बता दें इन सबके बाद अल्मोड़ा में चुनावी माहौल गरमा गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल में फायरिंग: दो पक्षों में कहासुनी के बाद चली गोलियां, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999