छात्रों की पिटाई पर संसद में हंगामा!, काले कपड़े पहनकर पहुंचा विपक्ष, इस्तीफे की मांग पर अड़े

खबर शेयर करें -

 

parliament-monsoon-session-2026- update-opposition-black-clothes-protest-in-parliament

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज यानी बुधवार, 22 जुलाई को भी विपक्ष ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष से सभी नेता सांसद में काल कपड़े पहने नजर आए। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल किया बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार पुलिस को किसने दिया?

छात्रों की पिटाई पर संसद में हंगामा!, इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने विपक्ष की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वो चाहते है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इसी पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि NEET पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार बीते तीन दिनों से चर्चा की पेशकश कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल की BJP पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

काले कपड़े पहनकर पहुंचा विपक्षा

बताते चलें कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष हंगामा कर रही है। राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद आज काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे है। 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई, पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को विपक्षी पार्टियां लगातार विरोध कर रही है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun का टाइल वाला निकला आतंकी!, उत्तराखंड में चल रही थी धमाके की तैयारी

दो बार संदन की कार्यवाही स्थगित

इसी हंगामे को लेकर लोकसभा की कार्यवाही को दो बार स्थगित कर दिया है। पहले सुबह 11 बजे सुबह शुरू हुई कार्यवाही एक मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई। इसके अलावा 12 बजे दोबारा सदन शुरू हुआ। लेकिन पांच मिनट बाद दो बजे के लिे इसे स्थगित कर दिया गया। उधर, राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999