कानूनी शिकंजे में फंसी Urmila Sanawar!, देहरादून में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 

fir-registered-in-doon-against-urmila-sanawar

आए दिन उर्मिला सनावर(Urmila Sanawar) अपने विवादित बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हालांकि अब एक बार फिर वो कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। देहरादून (Dehradun News) के नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते है।

कानूनी शिकंजे में फंसी Urmila Sanawar!, देहरादून में मुकदमा दर्ज

दरअसल अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते विवादों में बनी रहने वाली उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि उर्मिला सनावर ने अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म: नई व्यवस्था के लिए किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन

आरती गौड़ ने उर्मिला पर आरोप गंभीर आरोप

आरती गौड़ ने उर्मिला पर आरोप लगाए कि उन्होंने उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब की है। साथ ही लोगों को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश भी की। उन्होंने शिकायत में सनावर द्वारा उनका फेसबुक पर मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। जिसकी वजह से उन्हें लगातार अज्ञात लोगों के कॉल और धमकियां आने लगीं।

यह भी पढ़ें -  यहाँ गुलदार के आतंक चलते गांव में लगा नाइट कर्फ्यू

फेसबुक पर मोबाइल नंबर किया लीक

आरती ने अपनी शिकायत में बताया कि इससे वो मानसिक रूप से काफी परेशान हुई हैं। खुद को सुरक्षित भी महसूस नहीं कर रही हैं। अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 108 वाहनों के चालान तीन वाहन सीज

विवादों से घिरी रहती है उर्मिला

ये पहली बार नहीं है जब उर्मिला विवादों में रही हो। इससे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड वाले केस में भी उर्मिला ने दावा किया था कि उनके पास इससे जुड़े सबूत और ऑडियो क्लिप्स हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कुछ ऑडियो वायरल की थी। इन्हीं के आधार पर उन्होंने bjp के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999