उत्तराखंड -यहां बेकाबू होकर यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,चालक का शव बरामद

खबर शेयर करें -

प्रदेश में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जनपद देहरादून, चकराता क्षेत्रान्तर्गत भंडाराथात के पास दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी से SDRF ने बरामद किया चालक का शव।

आज दिनांक 10 जून 2025 को प्रातः समय 09:30 बजे थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK16CA 0161 अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -मोटरसाइकिल और कार की हुई आपस में टक्कर ,दो युवक गंभीर जख्मी

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत SDRF टीम ने राहत एवं खोज कार्य करते हुए देखा कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।


मृतक की शिनाख्त:

नाम: गजेन्द्र चौहान
पिता का नाम: श्री मातवर सिंह
उम्र: लगभग 27 वर्ष
निवासी: ग्राम सिचाड, थाना चकराता

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, यहां जानें कारण

SDRF टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999