उत्तराखंड- इस गांव में एक साथ 12 मकान जलकर खाक

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 12 आवासीय भवन जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में तीन गाय भी जिंदा जल गईं…जिससे ग्रामीणों में शोक और दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हुए हैं और उनके बीच दूरी भी कम है। यही वजह रही कि आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे इलाके में बड़े अग्निकांड का खतरा पैदा हो गया।

यह भी पढ़ें -  परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा आटो व ई रिक्शा वाहनो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की…लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।


सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही अग्निशमन पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें भी गांव के लिए रवाना की गईं।

यह भी पढ़ें -  World Environment Day : पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित


ग्राम प्रधान ने बताया कि आग में 12 परिवारों के घर पूरी तरह जल गए हैं। प्रशासन अब नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


इधर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी प्रभावित लोगों को जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999