उत्तराखंड- यहाँ चलती पिकअप में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान; देखते ही देखते धू-धूकर जली गाड़ी

खबर शेयर करें -

 

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार घटना यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के दर्रारीट, टिमली क्षेत्र के पास की है। सहारनपुर की ओर जा रही पिकअप से अचानक हल्का धुआं उठता दिखाई दिया। शुरुआत में लगा कि शायद इंजन गर्म हो गया है, लेकिन कुछ ही सेकंड में धुआं काले गुबार में बदल गया और देखते ही देखते गाड़ी से तेज लपटें उठने लगीं।

यह भी पढ़ें -  आंदोलनकारियों को आरक्षण मामले में प्रवर समिति की बैठक शुरू, पहली मीटिंग में नहीं पहुंचे थे विपक्ष के विधायक

आग भड़कते ही चालक ने बिना देर किए चलती पिकअप से छलांग लगा दी और सड़क किनारे गिरकर तुरंत सुरक्षित दूरी पर चला गया। अगर वह कुछ पल और देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पीछे से आ रहे वाहनों के चालक अचानक रुक गए, जबकि कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां पीछे मोड़ लीं। आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। किसी ने पानी की बोतलें डालीं तो किसी ने मिट्टी फेंककर लपटों को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई वाहन के पास तक नहीं जा पा रहा था।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी ने किया प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित

कुछ ही मिनटों में पूरी पिकअप धू-धूकर जल गई और केवल उसका लोहे का ढांचा ही बचा रह गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या ईंधन लीकेज हो सकता है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। घटना को जिसने भी देखा, वह कुछ देर तक सहमा रहा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नाराज होकर घर से निकला था 15 वर्षीय किशोर, हरिद्वार के नहर में मिला शव; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999